एक दिन अचानक दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली मेरी बेटी ने मुझसे सवाल किया, "पापा यह न्यूड डांस क्या होता है?" उस वक्त मेरे साथ कुछ मेहमान भी आए हुए थे। यह सवाल सुनकर सभी आवाक रह गए। हमने फौरन उससे जानना चाहा कि उसने इस अजीबोगरीब शब्द की खोज कहां से की, तो उसने बड़ी ही मासूमियत से टेबल पर रखा अखबार दिखा दिया। दरअसल सुपर स्टार शाहरुख खान ने आईपीएल के एक मैच में कहा था कि अगर उसकी टीम जीत जाती है तो वह न्यूड डांस करेंगे। अखबार वाले बंधुओं ने भी इस बेहूदा बयान को अपनी पूरी बेहूदगी के साथ छाप डाला। खैर, उस दिन न तो कोलकाता नाइट राइडर्स मैच जीत पाई और न शाहरुख को नग्न होकर अपनी नृत्य कला प्रदर्शित करने का मौका मिला।
स्कूल के दिनों में हमारे अध्यापक और अभिभावक रीडिंग डाल कर हिंदी या अंग्रेजी बोलने की प्रैक्टिस करवाते थे। इससे न सिर्फ बोलचाल की झिझक खत्म होती थी, बल्कि शब्दों के उच्चारण में भी स्पष्टता आती थी। आजकल के अध्यापक रीडिंग यानि जोर जोर से पढ़ने पर अधिक समय नहीं देते। मैने सोचा कि बिटिया को अंग्रेजी अखबार की रीडिंग डलवाई जाए। उसे एक अखबार थमाते हुए मैने रीडिंग डालने को कहा तो सबसे पहले उसका सवाल आया, "पापा, यह ब्लड बाथ क्या होता है?" मैंने सकपका कर उसे आगे के पन्ने पर नजर डालने को कहा तो उसने जोर जोर से पढ़ना शुरु किया, "आएशा हैड फिजिकल इंटीमेसी विद मलिक..."
मैंने हड़बड़ा कर अखबार उसके हाथों से ले लिया और कहा, "अब तुम पार्क में जा कर खेलो"। यहां इन बातों का जिक्र करने का तात्पर्य यह सवाल उठाना है कि आखिर क्या छप रहा है आजकल मसालेदार खबरों के नाम पर? क्या साफ-सुथरी पत्रकारिता भारत के लिए बीते जमाने की बात हो गई? जितनी गलती एक नामी-गिरामी अभिनेता ने भौंडा बयान देकर की उससे भी बड़ी गलती हमारे पत्रकार बंधुओं ने उस बयान को अहमियत देकर की है। खबरों को मसालेदार बनाने की भूख ने क्या हमारे सोचने समझने की ताकत को खत्म कर दिया है? क्या इसे शब्दों को चुनने में लापरवाही कहा जाए या फिर यह कोई सोची समझी साजिश है? क्या किसी को यह फिक्र नहीं है कि उनकी भाषा का उनके अपने घर में रहने वाले सदस्यों पर क्या असर पड़ेगा?
हाल के दिनों में सानिया प्रकरण में मीडिया का अनोखा ही रूप देखने को मिला। क्या प्रिंट, क्या इलैक्ट्रॉनिक सभी मीडिया वालों का मानो एक ही ध्येय बन गया था... किसी तरह शोएब सानिया की शादी टल जाए या रुक जाए। जब आएशा प्रकरण किसी तरह दोनों परिवारों की सहमति से निबट गया तो शोएब को झूठा करार देने की होड़ मच गई। इतना ही नहीं, इस पाकिस्तानी क्रिकेटर की पुरानी नितांत निजी तस्वीरों का सहारा लेकर उस पर जम कर कीचड़ भी उछाला गया। वो तो भला हो सानिया और शोएब का जिन्होंने टीवी या अखबार की बजाए एक दूसरे पर भरोसा किया, वरना उनका घर बसने से पहले ही उजड़ जाता। इस प्रकरण को देख कर मुझे डायना की मौत के समय ब्रिटिश मीडिया की भूमिका और फिर उनकी शर्मिंदगी की याद आ गई। भारतीय मीडिया को एक आत्ममंथन की आवश्यकता जरूर है। हमारी पत्रकारिता बेशक यूरोपीय और अमेरिकी देशों की पत्रकारिता की तरह घिनौनी और पीली नहीं हुई है, लेकिन इसे सफेद तो कतई नहीं कहा जा सकता।
मंगलवार, अप्रैल 13, 2010
मंगलवार, मार्च 30, 2010
राष्ट्रगान पर एक नजर
मैं बचपन से ही सोचता आया था कि आखिर ये कौन 'अधिनायक' और 'भारत भाग्य विधाता' हैं जिनके जयघोष से हम अपने राष्ट्रगान की शुरुआत करते हैं?
मुझे लगता था यह मातृभूमि भारत का ही नाम होगा, लेकिन हाल में एक मित्र के साथ इस पर चर्चा छिड़ी तो कई बातें सामने आईं...
जरा आप भी गौर करें...
शुरुआत करें इसके इतिहास से...
1- जन गण मन.. को नोबल विजेता गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर ने 1911 में लिखा था किंग जॉर्ज पंचम के सम्मान में जब वे महारानी के साथ भारत पधारने वाले थे (इंडिया गेट भी उसी दौरान बना था जिसपर ब्रिटिश सरकार के वफादार बलिदानी सिपाहियों के नाम खुदवाए गए थे, और जिस पर आज भी भारत के राष्ट्रपति सभी सेनाध्यक्षों के साथ गणतंत्र दिवस की परेड से पहले फूल चढ़ाने जाते हैं)। इसे 1912 में जॉर्ज के दरबार में गाया भी गया था। कहा जाता है कि पंडित मोतीलाल नेहरू ने इसमें पांच और अंतरे जुड़वाए थे जो किंग और क्वीन के सम्मान में थे।
2- इसके मूल बंगाली संस्करण में भी सिर्फ पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा.. आदि राज्यों का उल्लेख था जो सीधे ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन थे। गौर करने वाली बात है कि कश्मीर, राजस्थान आंध्र, मैसूर केरल आदि किसी भी देशी रियासत या राज्य का जिक्र नहीं था जो कि तब भी अखंड भारत के महत्वपूर्ण अंग थे। हिंद महासागर और अरब सागर का भी जिक्र नहीं है जो उस वक्त सीधे तौर पर पुर्तगालियों के नियंत्रण में थे।
3- 'जन गण मन अधिनायक' सीधे तौर पर जॉर्ज पंचम को बुलाया गया था जो भारत के भाग्य विधाता थे।
अगले अंतरों के भी अर्थ उन्हीं का महिमा मंडन करते हैं।
4- पंजाब सिंध गुजरात मराठा द्राविड़ उत्कल बंग विंध्य हिमांचल जमुना गंगा उच्छल जलधि तरंग... इन सभी राज्यों, पर्वतों और नदियों के तट पर रहने वाले आपके आशीर्वचनों के अभिलाषी हैं
5- तव शुभ नामे जागे, तव शुभ आशिष मांगे, गाये तव जय गाथा... (भारतीय) लोग आपका शुभ नाम लेते हुए जागते हैं और आपसे शुभ आशीर्वाद मांगते हैं। इसके बाद आपकी जयगाथा गाते हैं।
6- जन गण मंगल दायक जय हे भारत भाग्य विधाता... हे (भारतीय) जन गण को मंगल प्रदान करने वाले, हे भारत के भाग्य विधाता, आपकी जय हो.. जय हो, जय हो, जय हो.. हर तरफ जय ही जय हो
पूरी कविता में कहीं भी भारत का जिक्र नहीं है। ये मातृभूमि की वंदना नहीं, बल्कि महारानी और महाराजा का गुणगान था।
आगे से जब भी आप राष्ट्रगान के तौर पर जन गण मन अधिनायक दोहराएं, एक बार विचार अवश्य करें कि पिछले सा साठ वर्षों से भी अधिक समय से आखिर किसकी जय कर रहे हैं हम डेढ़ अरब भारतवासी?
क्या हम कभी समझ पाएंगे ???

पत्रकारों का बीमा
मित्रों, पिछले दिनों की व्यस्तताओं में एक व्यस्तता यह भी थी कि हमारी संस्था राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण ट्रस्ट(www.patrakar.org)कुछ पत्रकार भाइयों के लिए कई कल्याणकारी कार्यों में जुटी थी। पिछले दिनों संस्था ने नोएडा के कुछ पत्रकारों का बीमा भी करवाया। प्रस्तुत है bhadas4media पर छपी खबर:
राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण ट्रस्ट ने नोएडा शहर के पत्रकारों का दुर्घटना बीमा करवाया है। गुरुवार को नोएडा के सेक्टर 6 स्थित एन.ई.ए. सभागार में पहले चरण में बीमा से लाभान्वित करीब 30 पत्रकारों को उनकी पॉलिसी सौंपी गई। यह समारोह यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट एसोशिएसन और राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर फोनरवा के अध्यक्ष एनपी सिंह, सूचना अपर निदेशक दिनेश गुप्ता, देशबंधु के संपादक अमिताभ अग्निहोत्री मौजूद थे।
राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और नोएडा प्रभारी नरेंद्र भाटी ने बताया कि जो पत्रकार पहले चरण में इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं, उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अभी पहले चरण की पॉलिसियां ही मिली हैं। भाटी के मुताबिक उनकी संस्था न सिर्फ पत्रकारों का बीमा करवाती है, बल्कि गरीब पत्रकारों को निजी तौर पर भी मदद करती है। ट्रस्ट ने कई गरीब पत्रकार बंधुओं की बहनों और बेटियों की शादी भी करवाई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरज भारद्वाज ने बताया कि ट्रस्ट की देश भर में फैली शाखाओं में बीमा के लिए फॉर्म भरने का कार्य प्रगति पर है और ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को इसका लाभ पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। भारद्वाज के मुताबिक अभी तक ट्रस्ट ने कोई कॉरपोरेट या सरकारी मदद नहीं हासिल की है, लेकिन पत्रकारों के हित में सभी को साथ जोड़ने की तैयारी है।

देरी के लिए क्षमा
इंसान की जिंदगी व्यस्तताओं का एक संकलन है। पिछले कई महीने ऐसी व्यस्तता रही कि ब्लॉग लिखने का समय ही नहीं निकाल पाया। मुझे मालूम है कि ब्लॉगिंग के मेरे मित्रों को मेरे इस रवैये से निराशा हुई होगी, लेकिन उनसे कर बद्ध विनती है कि मजबूरियों को भी समझें।
पिछले दिनों वैसे तो काफी कुछ लिखा, लेकिन कोई भी लेख ऐसा नहीं लगा कि आपको कोई ताजा चीज पेश कर रहा हूं। हालांकि इस पर कई मित्रों ने ऐतराज़ भी जाहिर किया। कहने लगे, "कुछ भी लिख दिया करो, ताजा या बासी पढ़ने वाले तय कर लेंगे।" मैने भी सोचा कि जब ब्लॉग ही है तो संकोच कैसा?
अब फिर लिखने लगा हूं... देखता हूं कब तक रह पाता हूं?

गुरुवार, नवंबर 12, 2009
मनु शर्मा का पैरोल और मीडिया
पैरोल नियमों के उल्लंघन मामले में दोबारा विवादों में आए जेसिका लाल हत्याकाण्ड के मुख्य अभियुक्त मनु शर्मा ने मंगलवार 10 नवंबर को खुद ही तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। मनु शर्मा दो माह के पैरोल पर था। पैरोल की अवधि 22 नवम्बर तक थी लेकिन पैरोल शर्तो के उल्लंघन की हो रही चौतरफा आलोचना को देखते हुए वह खुद ही जेल वापस लौट गया। मीडिया इसे अपनी बड़ी जीत मान रहा है। लेकिन इस विवाद के कई अनदेखे पहलू हैं जिनपर ध्यान दिया जाए तो पता चलेगा कि क्या यह वास्तव में मीडिया की जीत है या फिर कुछ और?
दरअसल मनु को 23 सितंबर को ही पैरोल पर जाने की इजाजत मिल गई थी। उस वक्त किसी अदने से अखबार या टीवी चैनल में इसकी कोई छोटी-मोटी खबर तक नहीं आई। जैसा कि मीडिया रिपोर्ट भी बता रहे हैं, मनु हरियाणा विधानसभा चुनाव में खुलेआम अपने पिता का प्रचार करता घूम रहा था। तो क्या उस वक्त किसी अखबार या टीवी के रिपोर्टर को वह नजर नहीं आया? मनु हरियाणा के धनाढ्य राजनेता विनोद शर्मा का बेटा है और एक नवोदित मीडिया समूह का मालिक भी। आम आदमी के मन में यह सवाल उभर सकता है कि क्या उस समय यह खबर 'मैनेज' कर दी गई थी? मीडिया को इसका जवाब देना होगा।
मनु को पैरोल देते समय जिन तर्कों का सहारा लिया गया वह भी कम उटपटांग नहीं थे। उसने अपनी दरख्वास्त में अपनी मां की बीमारी और पारिवारिक व्यवसाय के 'जरूरी' काम निपटाने के अलावे एक कारण अपनी दादी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेना भी बताया था। दिलचस्प बात यह है कि मनु शर्मा की दादी की मृत्यु करीब साल भर पहले हो चुकी है। खबर चाहे कितनी भी सनसनीखेज़ क्यों न हो, बासी है। अगर किसी अखबार में दो या तीन दिन पुरानी खबर भी आती है तो उसे बासी करार देते हुए भीतर के पन्नों में जगह दी जाती है, लेकिन यहां दो महीने पुरानी खबर भी इस तरह छप रही है मानों बिल्कुल ताजी हो। क्या यह मीडिया की नाकामी नहीं है?
इसके अलावा मनु के दिल्ली के बार में घूमने की खबर भी टुकड़े-टुकड़े में ही आई। पहले बताया गया कि वह दिल्ली के किसी बार में घूमता पाया गया। दैनिक भाष्कर ने तो चंडीगढ़ के बार की खबर प्रकाशित कर दी। फिर खबर आई कि उसने हंगामा मचाया और भाग गया। फिर पता चला कि किसी पुलिस अधिकारी के बेटे से उसका झगड़ा हुआ था। आखिर में जा कर पता चला कि दिल्ली के पुलिस कमिश्नर वाई एस डडवाल के ही बेटे से मनु का झगड़ा हुआ था। खास बात यह है कि डडवाल ने शुरु से मीडिया के सामने एक पारदर्शी व्यक्तित्व की छवि रखी है और इस मामले में भी उन्होंने इसके अनुरूप ही बर्ताव रखा। यहां तक कि उन्होंने थापर समूह के युवा उद्योगपति की गिरफ्तारी के मामले में अपने बेटे से भी पूछताछ के आदेश दिलवा दिए। फिर मीडिया की क्या मजबूरी थी इस खबर को इतना पेंचीदा बनाने की? सवाल यह भी उठता है कि अगर इतने महत्वपूर्ण व्यक्ति के बेटे से मनु का झगड़ा नहीं हुआ होता तो मनु का पैरोल पर पार्टी करना भी किसी अखबार के संज्ञान में नहीं आता?
इस बासी खबर को दिखाने में समाचार चैनल भले ही चूक गए हों पर ताज़ा चर्चा करने में कोई पीछे नहीं रहा। चर्चा क्या, राजनीतिक खींचतान ही ज्यादा दिखी। जो ऐसी उटपटांग बकवास करने में दिलचस्पी रखते हैं उन्हें भी चैनलों ने पूरा मौका दिया और टीआरपी बटोरने की कोशिश की। टाइम्स नाउ ने तो पत्रकारों के साथ-साथ फिल्म में कॉमेडियन का किरदार निभाने वाले ऐड एजेंसी मालिक सुहैल सेठ तक को अपने पैनल में बिठा लिया। कांग्रेस नेता जयंती नटराजन ने तो यहां तक कह दिया कि चैनल वालों ने पैनल बनाने में चालबाजी की है।
गौरतलब है कि जेसिका लाल की हत्या के बाद न सिर्फ राजनीतिक बल्कि तथाकथित संभ्रांत तबके के कुछ लोगों ने भी मनु को बचाने की भरसक कोशिश की। अगर मीडिया और जनता का एक बड़ा वर्ग सामने न आया होता तो उसे सजा भी नहीं मिल पाती। मनु को छूट देने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी और स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले को दोबारा शुरु किया था। यह सच है कि इस मामले में कहां किस स्तर पर चूक हुई है उसकी जांच होनी चाहिए और इस बारे में सब कुछ जनता के सामने आना चाहिए, लेकिन मीडिया को भी आत्ममंथन करने की जरूरत है।

बुधवार, नवंबर 04, 2009
आखिरकार मैंने भी अपना ब्लॉग शुरु कर ही दिया। मैंने सोचा, कि जब हर कोई ब्लॉग के जरिए दुनिया भर से सुख-दुख, आचार-विचार और हाल-समाचार लेने-देने में जुटा है तो मैं क्यों पीछे रहूं? इस ब्लॉग के जरिए मेरी कोशिश रहेगी कि मैं बिना किसी को ठेस पहुंचाए, बिना कोई अप्रिय बात किए अपने विचारों से लोगों को अवगत करा सकूं।
धन्यवाद
धन्यवाद
सदस्यता लें
संदेश (Atom)